एआई शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया विशेष जोर, आयोजित हुआ एआई समिट एवं बिहार कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन

पटना।



        एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते महत्व तथा शिक्षा में इसके प्रभावी उपयोग को लेकर आयोजित एआई समिट एवं बिहार कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिक्षकों एवं शिक्षा विशेषज्ञों ने व्यापक विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में *MLC डा. मदन मोहन झा,श्री संजीव कुमार सिंह, श्री जीवन कुमार* उपस्थित रहें. आयोजन में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

        इस अवसर पर नवादा *जिला अध्यक्ष पवन कुमार एवं दिवाकर प्रसन्न* ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में एआई शिक्षा की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कंप्यूटर विज्ञान का एक विशेष एवं अनिवार्य अंग माना जाना चाहिए तथा विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही एआई आधारित शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

        सम्मेलन में *प्रमंडल उपाध्यक्ष साहिल कुमार* ने कहा कि बदलते तकनीकी युग में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है तथा कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को नई तकनीकों से स्वयं को निरंतर अद्यतन रखना होगा।

        कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर भारती सहित अनेक शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में अनीश कुमार, सागर सौरभ, रोहित कुमार, दीपेंद्र भूषण, राजेश कुमार, सुधांशु कुमार यादव, अवनीश कुमार, वरुण कुमार, पंकज कुमार, चुन्नू कुमार, काजल कुमारी, श्रीमती अर्पिता कुमारी एवं श्रीमती स्वाति कुमारी शामिल रहे।

        सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि बिहार के विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

        जारीकर्ता:
        बिहार कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *